लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- लखीमपुर। उचौलिया क्षेत्र की सीमा में बुधवार देर रात एक बजे सड़क हादसा हो गया। सीतापुर से मनौना धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकरा गई। टक्कर में बस सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए। 18 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां लाया गया। यहां से 11 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र से श्रद्धालु बस से मनौना धाम के दर्शन के लिए निकले थे। बुधवार रात करीब एक बजे जब बस मोहदि्दयापुर के पास पहुंची, तो चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी लगने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चीख-पुकार मच गई। हादसे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.