सीतापुर शिक्षा संस्थान को मिली एनबीए की मान्यता
सीतापुर, अगस्त 27 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डिप्लोमा इन फार्मेसी कार्यक्रम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन की मान्यता प्राप्त हुई है। कुलसचिव मनोज शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने बताया मान्यता एक जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी। मान्यता संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, कुशल संकाय और परिणाम आधारित शिक्षा के परिणाम स्वरूप मिली है। इस सफलता पर ट्रस्ट के प्रबंधन ने प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी है। प्रबंधन और स्टाफ का कहना है कि यह एनबीए मान्यता केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि गुणवत्ता के उच्च मानकों को निरंतर बनाए रखने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस उपलब्धि से संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.