सीतापुर, जनवरी 27 -- लहरपुर, केसरीगंज, संवाददाता। सर्राफा व्यापारियों पर लगाए गए लाइसेंस शुल्क के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने एसोसिएशन अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू व महामंत्री रवि रस्तोगी के नेतृत्व में ईओ नगर पालिका अनूप राय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि अचानक उनपर लाइसेंस शुल्क लगाया जाना अन्याय पूर्ण है। शुक्ल लगाने से पहले कोई सूचना या शासनादेश उपलब्ध नहीं कराया गया। कहा कि प्रदेश की किसी भी नगर पालिका, नगर निगम में यह टैक्स लागू नहीं है। व्यापारियों ने सर्राफा व्यापारियों की बकाया लिस्ट सूचना पटल पर लगाने का भी विरोध किया। आरोप लगाया कि बिना संगठन से परामर्श किये सामूहिक रूप से शुल्क थोपना विधि संगत नहीं है। आरोप लगाया गया कि लाइसेंस शुल्क लगाने में अन्य समान व्यवसायों के साथ समानता का सिद्धांत भी नहीं अपनाया गया है। सर्राफा ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.