सीतापुर, जनवरी 22 -- तंबौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय युवा पखवाड़ा के अंतर्गत तंबौर नगर इकाई ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम कस्बे के वीरेंद्र सिंह शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी अपनी स्थापना काल से लगातार छात्रों और राष्ट्र हित के लिए समर्पित कार्य करती आ रही है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कौशलेंद्र, मोहित कुमार चौरसिया, अभिषेक यादव, विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.