सीतापुर में हुए कार हादसे में काशी के दो भाइयों की मौत
वाराणसी, अगस्त 27 -- वाराणसी/सीतापुर। मिश्रिख स्थित कल्ली-नैमिष मार्ग पर बुधवार सुबह श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार वाराणसी के दालमंडी निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। मां और चालक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी नैमिषारण्य दर्शन करने जा रहे थे। दालमंडी के आकाश गुप्ता, भाई यश गुप्ता चूड़ी के व्यापारी थे। दालमंडी में दोनों भाई दुकान चलाते थे। मंगलवार रात आकाश गुप्ता, यश गुप्ता, उनकी मां नंदिनी गुप्ता और वाराणसी के सलारपुर निवासी चालक चिंटू पांडेय के साथ कार से नैमिषारण्य दर्शन के लिए निकले थे। सिधौली के पास चिंटू को झपकी आने लगी। इसपर आकाश खुद गाड़ी चलाने लगे। चालक पीछे वाली सीट पर बैठ गया। यश सामने की सीट पर बैठा था। मां नंदिनी पीछे वाली सीट पर थीं। सुबह करीब 7 बजे मिश्रिख स्थित कल्ली-नैमिष मार्ग पर जमुन्नापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.