लखनऊ, जून 9 -- 850 एकड़ खाली जमीन पर 250 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगेगा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना को भी रक्षामंत्री ने दी मंजूरी यह भी पढ़ें- यूपी के सीतापुर में सेना की जमीन पर लगेगा 250 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लखनऊ। प्रमुख संवाददाता सीतापुर में छावनी क्षेत्र स्थित सेना की खाली पड़ी 850 एकड़ जमीन पर 250 मेगावाट का सोलर प्लांट के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) भी लगेगा। सेना की जमीन पर लगने वाला यह देश का पहला प्लांट होगा। साथ ही यूपी में सबसे बड़े क्षेत्रफल का पहला सोलर प्लांट होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परियोजना के लिए मंजूरी दे दी है।ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी जमीनों का अधिकतम उपयोग करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम ह...