नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP News: यूपी के सीतापुर में रविवार को सड़क चौड़ीकरण को लेकर 25 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चलने के बाद अब लहरपुर इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 12 साल पुरानी मस्जिद पर सोमवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दी गई। नोटिस जारी होने के बाद भी अवैध मस्जिद निर्माण हटाए न जाने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। सुरक्षा के लिए से क्षेत्र में बड़ी संख्या मे पुलिसकर्मी तैनात रहे। सड़क छावनी बनी रही। लहरपुर कोतवाली से महज दो सौ मीटर दूरी पर जोशी ताल के पास करीब सेमवार तड़के बुलडोजर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी मे़ करीब 12 वर्ष पूर्व सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में नोटिस जारी की जा चुकी थी, पर इसर संज्ञान नहीं लिया गया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। एहतियातन कार्रवाई के...