सीतापुर में बेनीपुर के युवक की मौत
पीलीभीत, मई 16 -- बीसलपुर। बीसलपुर के गांव बेनीपुर निवासी प्रवेश कुमार शर्मा सीतापुर के विसवा विद्युत वितरण खंड में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वहां आंधी में खराब हुई बिजली की लाइन सही करने के लिए गए प्रवेश के साथ हादसा हो गया। आरोप है कि विद्युत लाइन चालू कर दी गई थी। इससे उसकी चिपककर मौत हो गई। जानकारी पर क्रांतिकारी विचार मंच के देव स्वरूप पटेल ने सीतापुर के अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। यहां जानकारी आने पर परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टमकर शव बीसलपुर भेज दिया। यह भी पढ़ें- करंट लगने से प्राइवेट कर्मी की मौत, हंगामा शव जैसे ही घर लाया गया वैसे ही परिवार में कोहराम मच हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.