सुल्तानपुर, मार्च 27 -- कुड़वार। सीतापुर जिले में तैनात आरक्षी की इलाज के दौरान लखनऊ में गुरुवार को मौत हो गई। देर शाम शव कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर शुक्रवार की सीओ सिटी सौरभ सामंत व एसओ तरुण पटेल मौके पर पहुंचे। आरक्षी को अंतिम सलामी दी गई। नम आंखों से पुलिस कर्मियों ने शव को कंधा देकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया। मृतक की पत्नी अंजली सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...