संवाददाता, अगस्त 22 -- यूपी के सीतापुर में ऐलिया ब्लॉक के हरधौरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार सुबह नहाने का पानी न मिलने पर छात्र भड़क गए। उन्होंने हॉस्टल में अपने आप को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वार्डन व प्रधानाचार्य ने बातचीत की पर वे डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एडीएम ने आकर बात की तब भी छात्र नहीं माने। इस पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। छात्रों के साथ खाना खाते हुए उनकी समस्याएं दूर करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत होकर पढ़ाई में जुट गए। कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र सुबह करीब साढ़े सात बजे नहाने के लिए बाथरूम गए। वहां पर पानी नहीं आ रहा था। छात्रों ने कहा यह समस्या रोजाना बनी रहती है। वार्डेन से शिकायत की, इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो छात्र उग्र हो गए। छात्रो...