हरिद्वार, मार्च 1 -- ज्वालापुर क्षेत्र के सीतापुर में रविवार दोपहर एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। किचन से आग की लपटें उठने लगीं और काला धुआं भर गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती गईं। सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित घरेलू सामान पूरी तरह जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.