मुरादाबाद, जून 24 -- नगर के मोहल्ला सादात पूर्वी स्थित लाल मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद अली (38) की सीतापुर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह वहां अपने रिश्तेदारों के साथ फेरी लगाकर तकिए और गद्दे बेचने का काम करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर फेरी के दौरान मोहम्मद अली अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद रिश्तेदार उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार भीषण गर्मी और अचानक तबीयत बिगड़ने को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है। देर रात जब मोहम्मद अली का शव सीतापुर से उनके पैतृक घर कुंदरकी पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला युवक का शव जानकारी होते ही मोहल्ले और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था जबकि रिश्तेदार और परि...