बहराइच, जनवरी 28 -- तेजवापुर। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बुधवार को खाद से लदी एक मिनी ट्रक का टायर अचानक पंक्चर हो गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मिनी ट्रक चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं, लोगों की मदद से सड़क से वाहन हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.