सीतापुर, दिसम्बर 7 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंदिर की सफाई करने पर पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन बीच बचाव करने आए उसके बेटों की भी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कोतवाली देहात निवासी छोटकन्नी राठौर ने बताया कि वह मोहल्ले में ही स्थित मंदिर की सफाई कर रही थी। जिससे नाराज होकर पड़ोस के रहने वाले विनय जायसवाल, विवेक जायसवाल , गुडिया जायसवाल गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर जमकर मारापीटा। चीख पुकार पर बचाने आये सन्तोष, शंशाक , मीना , गुड़िया चारों बच्चों को लात घूसो व लाठी डन्डों से मारा पीटा। जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते मौके से भाग गये। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात अमर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.