सीतापुर, जनवरी 27 -- कमलापुर, संवाददाता। निधि सेवा समिति के तत्वाधान में क्षेत्र के जगदीशपुर में चल रही श्रीराम कथा व रूद्राभिषेक के पांचवें दिन कथा व्यास अवधेश नंदन मिश्रा अनुभवी महाराज ने भरत चरित्र का व्याख्यान किया गया। व्याख्यान सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। रात्रि में अनुराग झांकी ग्रुप द्वारा गंगावतरण, शिव विवाह, बाबा खाटू श्याम की झांकियों का दर्शन कराया जा रहा है। आयोजक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि कथा के आखिरी के विश्राम दिवस 29 जनवरी 2026 को हवन, पूजन, कुमारिका भोज, संत ब्रह्मण व प्रसाद वितरण किया जाएगा। 29 जनवरी की रात बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी जादूगर व तांत्रिक राम सागर शर्मा जादू दिखाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.