सीतापुर, जनवरी 27 -- बिसवां संवाददाता। हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के नौवें दिन की पहली कुश्ती में अयोध्या के बाबा बजरंगी पहलवान व राजस्थान के भीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बाबा बजरंगी ने भीम पहलवान को मात दे दी। दूसरी कुश्ती गाजियाबाद के मोहसिन पहलवान और उत्तराखंड के गुल्ला पहलवान के बीच हुई, जिसमे मोहसिन पहलवान ने गुल्ला को परास्त कर दिया। तीसरी कुश्ती मध्य प्रदेश के विक्रम पहलवान और अलीगढ के सुरेन्द्र पहलवान के बीच हुई, जिसमें विक्रम पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। चौथी कुश्ती कलियर के स्टील बॉडी पहलवान और राजस्थान के ब्लैक कोबरा पहलवान के बीच हुई, जिसमें स्टील बॉडी ने विजयी हासिल की। पांचवी कुश्ती देवा के सुलतान वारसी पहलवान व उत्तराखंड के शाखा पहलवान के बीच हुई जिसमे सुलतान वारसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.