सीतापुर ब्रंच नहर पुल चौड़ीकरण जांच को पहुंचे सिंचाई विभाग जेई
लखीमपुरखीरी, जून 13 -- भीखमपुर। सीतापुर नहर पर बने कस्बा भीखमपुर में कदमचा पुल होने के चलते ग्रामीणों को असुविधाएं होती थी। ग्रामीणों की मांग पर कस्ता विधायक के प्रयास से सिंचाई खंड प्रथम के जेई ने नहर कदमचा पुल चौड़ीकरण व पश्चिमी पटरी खड़ंजा निर्माण का निरीक्षण किया। कस्बे के सीतापुर ब्रंच के नहर पुल पर बने कदमचा पुल के पास राजकीय हाईस्कूल व उच्च,प्राथमिक विद्यालय होने से बच्चों व अध्यापकों समेत ग्रामीण को पुल से पैदल निकलना पड़ता था। स्थानीय भाजपा नेता सुधाकर बाजपेई की मांग पर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने संज्ञान लेकर पुल चौड़ीकरण के लिए विभाग को निर्देश दिए। इसके बाद सिंचाई खंड प्रथम लखीमपुर जेई मयंक त्रिपाठी व अमित कुमार ने प्राथमिक विद्यालय तक रास्ता न होने के चलते नहर की पश्चिमी पटरी पर नहर पुल तक खड़ंजा निर्माण का निरीक्षण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.