सीतापुर, जनवरी 22 -- इमलिया सुल्तानपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर गुरुवार को इमलिया सुल्तानपुर के सहादत नगर के मंदिर से धार्मिक यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आरएसएस के पदाधिकारी आशुतोष सिंह शामिल रहे। वहीं क्षेत्र के हजारों लोगों के द्वारा इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाया गया। यात्रा नौवा सहादतनगर ,काजी कमालपुर, इमलिया सुल्तानपुर, कचनार होते हुए गदई नाथ मंदिर छेतौना में जाकर संपन्न हुई। वहीं कचनार स्थित बालाजी मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुरक्षा को लेकर इमलिया सुल्तानपुर व कोतवाली देहात पुलिस मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.