सीतापुर, दिसम्बर 7 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर में दहेज में चेन व बुलेट बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से भगा दिया। रोती बिलखती पीड़िता ने कमलापुर थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कमलापुर के तुलसीपुर मजरा सीतारसोई निवासी नीतू यादव ने बताया कि ससुरालीजनों ने उनको मारापीटा और उनके गहने छीनकर घर से भगा दिया। धमकी दी की तुम्हारा भाई सचिन कहीं मिल गया तो उसे जान से मार दूंगा। नीतू ने बताया की उनकी शादी 10 वर्ष पहले लखीमपुर के शिवराजपुर के साथ हुई थी। शादी में दहेज कम मिलने से ससुराल वाले लोग नाराज थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक पति ध्यानेन्द्र कुमार, ससुर सुरेन्द्र सिंह, सास मीरा, ननद खुशबू व जेठ ज्ञानेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.