लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- केंद्र सरकार ने रेलवे ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गाजियाबाद से सीतापुर तक करीब 403 किलोमीटर लंबी तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। लगभग 14,926 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से लखीमपुर खीरी जनपद में रेल कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है, जिसका सीधा लाभ मैगलगंज क्षेत्रवासियों को मिलेगा। परियोजना के तहत हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर जैसे प्रमुख शहरों में बाईपास रेल लाइनें विकसित की जाएंगी। साथ ही इस रूट पर एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे बड़े शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।इस रेल परियोजना की खास बात यह है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.