सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर इलाके में तंत्र- मंत्र का झांसा देकर तथाकथित बाबा ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने 10 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर चार माह बाद कमलापुर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक उसे बच्चा नहीं हो रहा था। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कमलापुर के हरिहरपुर निवासी तथाकथित बाबा विश्राम से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि झाड़- फूंक कराने के बाद उसकी मनोकामना पूरी हो जाएगी। झाड़ फूक के नाम पर आरोपी विश्राम ने 10 हजार रुपये उनसे ऐंठ लिए। झाड़- फूंक के नाम पर आरोपी विश्राम हर 15 दिन में उन्हें बुलाने लगा। वह अपने पति के साथ उसके पास गई। विश्राम ने उनके पति को कमरे के बाहर ही रोक दिया। आरोपी ने उन्हें अकेले कमरे में बुलाया और झाड़ फूंक के बहाने उनके साथ अश्ली...