सीतापुर, नवम्बर 26 -- हरगांव, संवाददाता। हरगांव में लखीमपुर- सीतापुर मार्ग पर स्थित राजेश ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर पार कर दिये। ज्वेलर्स की तहरीर पर हरगांव पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। राजेश रस्तोगी के मुताबिक राजेश ज्वेलर्स के नाम से हरगावं मुख्य चौराहे के पास उनकी दुकान है। मंगलवार को देर शाम वह दुकान बंद कर घर आ गये थे। बुधवार सुबह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। भीतर गये तो सारा सामान फैला हुआ था। दुकान से एक लाख रुपये कीमत के जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर हरगांव बलवंत शाही के मुताबिक राजेश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.