सीतापुर, नवम्बर 26 -- सिधौली। सिधौली के पूरनपुर में चोरों ने घर को निशाना बनाकर 15 हजार रुपये नगदी व 70 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी हो गये। तहरीर पर सिधौली पुलिस तहरीर जांच की रही है। हरैया के मजरा पूरनपुर निवासी सोनम के मुताबिक मंगलवार रात वह घर में अकेली थी। वह बाहर वाले कमरे में सो रहीं थी। मंगलवार देर रात चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुस आये। पीछे वाले कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़कर उसने रखे 15 हजार रुपए व 70 हजार रुपए के जेवर लेकर भाग निकले। सुबह सोकर उठीं तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.