हरिद्वार, फरवरी 28 -- ऊर्जा निगम ने पुल जटवाड़ा उपसंस्थान के सीतापुर में शनिवार को करीब पांच घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान करीब छह हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइन की मरम्मत के चलते सप्लाई रोकी गई थी। इस कारण लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो गए। अवर अभियंता अक्षय चौहान ने बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत की गई। सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। मरम्मत पूरी होने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.