सीतापुर के शान-ए-मछरेहटा क्लब ने जीती सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- कस्बे के मेला मैदान में चल रहे सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार रात शान-ए-मछरेहटा सीतापुर और काकरोच इलेवन सिंधौना के बीच खेला गया। इसमें मछरेहटा ने सिंधौना को 49 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन मो. कय्यूम और जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष राहुल गुप्ता के साथ शाट लगाकर मैच का उद्घाटन किया। टास जीतकर सिंधौना टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शान-ए-मछरेहटा टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 105 रन बनाए। इसके बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही आक्रामक ढंग से खेलते हुए सिंधौना के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काकरोच इलेवन सिंधौना टीम दस ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर केवल 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.