बहराइच, जनवरी 12 -- बहराइच। थाना हरदी पुलिस टीम ने अभियुक्त सलमान पुत्र अच्छु निवासी ग्राम विसण्डा थाना मानपुर जनपद सीतापुर को गम्भीर मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी तलाश थी। दो साल से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने वैघानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...