सीतापुर, अगस्त 18 -- सीतापुर। शहर के लालबाग निवासी शिवानी मेहरोत्रा ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुज़ पर तिरंगा फहराकर जिले व देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि से सीतापुर का नाम वैश्विक पटल पर छा गया है।शिवानी सीतापुर में जन्मीं और पली-बढ़ीं। उन्होंने स्थानीय सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। स्वतंत्रता दिवस वाले दिन शिवानी ने 5,642 मीटर ऊंची यूरोप की सबसे ऊंची चोटी फतह की है। माउंट एल्ब्रुज विश्व की प्रतिष्ठित सेवन समिट्स में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...