हरदोई, मार्च 19 -- पिहानी। कनगोइया गांव निवासी अनिल कुमार ने सीतापुर के वोल्टेक पावर सोल्यूशन सिविल लाइन सीतापुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यम रोजगार योजना के तहत तीन लाख का लोन लिया था। इसके लिए वोल्टेक पावर सोल्यूशन सिविल लाइन सीतापुर को पिछली 26 अगस्त को 2,99,986 रुपये की कोटेशन दर्शाई गई। नेफ्ट से रोहित पावा को भुगतान किया गया। उसके बाद उक्त कंपनी से लगातार छह माह से सम्पर्क कर रहा है पर कंपनी सोलर पैनल मशीन नहीं लगा रही है और न उनका फोन उठा रही है। पीड़ित का कहना है कि वह मजदूरी पेशा व खेती किसानी करने वाला व्यक्ति है। उसका बेटा भी नौ माह से बीमार चल रहा है। उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। कई बार शिकायत के बाद भी आठ माह बीत जाने के बाद भी समस्या...