लखनऊ, जून 14 -- -जनपद रामपुर एवं सीतापुर के किसानों के लिए आज से ऐप आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था लागू -'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' ऐप के माध्यम से पूर्व बुकिंग पर ही मिलेगा यूरिया, डीएपी और एनपीके -किरायेदार व बटाईदार किसानों को भी मिलेगा लाभ, घर बैठे होगी निकटतम उर्वरक विक्रेता की खोज लखनऊ। विशेष संवाददाता रामपुर एवं सीतापुर में 15 जून से यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों का वितरण 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' ऐप के माध्यम से पूर्व बुकिंग के आधार पर किया जाएगा। किसानों को उर्वरक के लिए ऐप पर बुकिंग करनी होगी, जिसके बाद वे निर्धारित विक्रेता से अपनी खाद प्राप्त कर सकेंगे।

उर्वरक की उपलब्धता और खोज इस ऐप के माध्यम से किसानों को समय पर और सुनिश्चित उर्वरक की उपलब्धता होगी, निकटतम विक्रेता की खोज आसान होगी और उनके समय व श्रम की भी बचत ह...