सीतापुर, जनवरी 22 -- केसरीगंज, सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने एक बार अभियान चलाकर ओवरलोड भूंसा लदा डीसीएम व पिकअप सीज कर दी है। जांच में दोनों वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया और कोतवाली परिसर पहुंचाया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क हादसों की आशंका बढ़ाते हैं, बल्कि सड़कों और पुलों को भी गंभीर क्षति पहुंचाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.