उरई, मार्च 3 -- उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर चोर रेलवे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। आलम यह है कि कुछ समय से लगातार हो रही चोरियों ने रेलवे पुलिस की स्टेशन व रेलमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंगलवार को सीतापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में टीवी के कलाकार का पर्स चोरी हो गया। घटना झांसी बबीना रेल परिक्षेत्र की बताई गई है। हालांकि रेलवे पुलिस ने गाड़ी को अटेंड कर जांच पड़ताल की। रेल यात्रियों ने बताया कि चोरी की वारदातों से असुरक्षा का माहौल बन रहा है। जीआरपी एसओ जीआरपी नागेंद्र सरोज का कहना है कि उनके परिक्षेत्र का मामला नहीं है। होली मनाने के लिए यात्री विनय कुमार सीतापुर एक्सप्रेस से मुंबई से कानपुर आ रहे थे। सीतापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स गायब होने से हड़कंप मच गया। झांसी के पास घटना का पता...