सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां में उधार दिए 30 हजार रुपये वापस मांगना पर आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस में शिकायत पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पिसावां पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पिसावां के गलिबापुर निवासी राजेश्वरी के मुताबिक रसूलपुर के अखिलेश यादव ने जरूरत बता उनसे 30 हजार रुपये उधार लिए। आरोपी ने दो माह में रुपये लौटाने का भरोसा दिलाया। तय समय बीतने पर रुपये मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी अखिलेश मारपीट पर उतारू हो गया। रुपये वापस मांगने पर वह धमकाने लगा। पिसावां थाने में शिकायत की पर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर पिसावां पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी पिसावां के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.