सीतापुर, मार्च 22 -- महमूदाबाद (सीतापुर)। मेराजुन्निशा ने रुद्राणी कन्नौजिया बन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधान के साथ रचा ली। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेराजुल निशा का मीरानगर के रवि कनौजिया के साथ प्रेम प्रसंग था। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने जाति, धर्म, सम्प्रदाय के बंधन तोड़कर संग जीने मरने की कसमें खा ली। रविवार को मेराजुन्निशा ने रूद्राणी कन्नौजिया बनकर रवि कनौजिया से मां संकटा देवी धाम में हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी कर ली। दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मां संकटा देवी धाम परिसर में सात फेरे लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.