लखनऊ, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर इलाके में इलाज के दौरान मासूम की मौत के मामले में झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पिता की तहरीर पर लहरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।लहरपुर के लच्छननगर निवासी पंकज के मुताबिक बीते मंगलवार शाम को पांच वर्षीय बेटे अनुराग की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज कराने वह बेटे को लेकर लहरपुर स्थित राजापुर नहर माइनर के पास स्थित क्लीनिक पर गए थे। आरोप है कि क्लीनिक पर मौजूद झोलाछाप कौशल ने अनुराग को इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। आनन-फानन में अनुराग को लखीमपुर स्थित अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान अनुराग की मौत हो गई। पंकज का आरोप है कि कौशल द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से जान गई है। थाना प्रभारी लहरपुर के मुताबिक पिता पकंज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.