सीतापुर, दिसम्बर 11 -- जिले में विकास और सुशासन के दावों के बीच ऐसी तस्वीरें भी हैं जो दावों की हकीकत बयां करती हैं। वह है जिले के गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले एक दर्जन से अधिक बदहाल संपर्क मार्गों की वजह से, जिसने हजारों ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। ये वे सड़कें हैं जो महत्वपूर्ण होने के बाद भी जर्जर स्थिति में हैं। इन जर्जर संपर्क मार्गो की वजह से ग्रामीणों को होने वाली तमाम दिक्कतों को उजागर करते हुए आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले सीतापुर मुहिम के तहत विस्तार के साथ समाचाार प्रकाशित किया था। बावजूद इसके इनमें से तमाम संर्पक मार्गों की हालत में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है और आज भी ग्रामीण इन्हीं जर्जर रास्तों पर सफर करने के लिए मजबूर हैं। इन जर्जर सड़कों की हर यात्रा एक जोखिम, हर बारिश एक आपदा और हर जनप्रतिनिधि का ...