सीतापहाड़ में स्वागत व विदाई समारोह आज
साहिबगंज, जून 20 -- पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में चर्च के बड़े फादर का स्वागत सह पूर्व फादर का विदाई समारोह रविवार को होगा। जानकारी के अनुसार बड़े फादर के रूप में अजीत हेम्ब्रम का स्वागत व पूर्व फादर एग्नेसियस सोरेन का विदाई समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर पेरिस कौंसिल के सदस्यों व महिला संघ की ओर से तैयारी कर ली गई है। बडे़ फादर का स्वागत मिशन के मुख्य गेट से चर्च परिसर तक संताली संस्कृति नाच गाने के साथ चर्च परिसर पर बने मंच तक सम्मान के साथ किया जाएगा । सुपीरियर फादर गिलवट ने बताया कि मंच पर बने नये बेदी से नये फादर के हाथों मिस्सा पूजा का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.