सीतापहाड़ी और गौरीपुर में लगा नया चापाकल
पाकुड़, जून 19 -- पाकुड़ प्रतिनिधि। क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को क्षेत्र के विधायक निशात आलम के विशेष प्रयास से सीतापहाड़ी एवं गौरीपुर पंचायत में नए चापाकल निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। मौके पर सीतापहाड़ी पंचायत के मुखिया आसिफ अली सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में पेयजल सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र के अन्य चिन्हित स्थानों पर भी चापाकल निर्माण कार्य जारी रहेगा। ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.