श्रावस्ती, जनवरी 3 -- इकौना। सीताद्वार मंदिर में श्रावस्ती जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने पूजा पाठ किया। मंदिर के मुख्य महंत पंडित संतोष दास तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ संपन्न कराया गया। दर्शन पूजन के उपरांत डीएम ने मंदिर परिसर की साफ सफाई व झील की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सफाई कर्मी के साथ ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि सीताद्वार मंदिर परिसर की साफ सफाई प्रतिदिन होना चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शाहिद हुसैन,प्रधान शिवकुमार राजभर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.