कन्नौज, अप्रैल 12 -- सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला खेड़ा इंदिरानगर में एक युवक अचानक सीढिय़ों से फिसल कर नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला खेड़ा इंदिरानगर निवासी राजीव कुमार (40) पुत्र राजबहादुर राठौर रविवार की सुबह किसी काम से छत पर गए थे। परिजनों ने बताया कि जब वह नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर ऊपर सीढ़ी से फिसल गया, जिससे वह सीढिय़ों में नीचे फर्श पर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें सौ शैय्या अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। जब तक परिजन उसे बाहर ले जाने की व्यवस्था करते तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों...