दुमका, मार्च 11 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सहायक अध्यापक 45 वर्षीय इलियास मरांडी अपने ही घर की सीढ़ी से फिसलकर गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। ग्रामीणों की सहयोग से उठाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराकर प्राथमिक इलाज कराया गया। जख्मी सहायक अध्यापक के नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे फूलो झनो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह स्नान कर अपना घर के छत में कपड़ा सुखाने के लिए चढ़ गया था। नीचे उतरते समय सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण नीचे की ओर गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से चोट लगा है। बेहोशी अवस्था में ही रेफर कर दुमका ले जाया गया है। जख्मी इलियास मरांडी मध्य विद्यालय झूठीचापर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...