सिमडेगा, अप्रैल 11 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोय गांव में एक नौ वर्षीय बालक सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। दिलीप साहू का पुत्र प्रिंस साहू घर में सीढ़ी पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ी से नीचे गिर पड़ा। हादसे में प्रिंस के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...