बदायूं, अप्रैल 13 -- सीढ़ी लेकर गिरा बरेली के एक युवक घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी उसकी मौत हो गई। युवक बाइक कंपनी के होर्डिंग लगाने का काम करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बिसौली-आसफपुर रोड स्थित अजनावर गांव के पास रविवार सुबह एक युवक सीढ़ी लेकर अचानक गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरेली जिले के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी दीपू शर्मा 32 वर्ष पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है। वह अपने साथी रामेश्वर के साथ बाइक कंपनी के होर्डिंग लगाने का काम करता था और काम के सिलसिले में बिसौली के पास एक ढाबे पर ठहरता था। रविवार सुबह दोनों नहा-धोकर और नाश्ता कर काम पर निकले थे।बताया गया कि अजनावर गांव के पास रामेश्वर दीवार की फोटो ...