सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, बाहर से कमरा बंदकर डेढ़ लाख के जेवर-नगदी उड़ाए
मिर्जापुर, मई 18 -- मड़िहान l थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में रविवार की रात चोरों ने सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुस गए और सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया l पूरे मकान को खंगालकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर व नकदी समेत कीमती सामान समेट पार कर दिया l पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस में दी है l तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी गई है । पचोखरा गांव निवासी शिवराज सिंह ने मड़िहान पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात परिवार संग भोजन करने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए l इसी बीच मौका पाकर चोर बाहर से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुस गए l कमरे को बाहर से बंद कर पूरे मकान को खंगालते हुए शादी के लिए रखा पीतल का बर्तन, कपड़ों से भरा ट्राली बैग व जेवरात चुरा ले गए l पीड़ित ने गांव के तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.