इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के हैवरा गांव में गली में सीढ़ी निर्माण का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैवरा निवासी अंशुल कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह घर लौट रहा था। रास्ते में ग्रीश नारायण अपने परिजनों के साथ गली में सीढ़ी बनवा रहे थे। विरोध करने पर विवाद हो गया। अंशुल ने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद जब अंशुल थाने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...