बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में पुरानी रंजिश और मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। सड़क किनारे रखी सीढ़ी तोड़ने का विरोध करने पर विपक्षियों ने प्रार्थी और उसके परिजनों को लाठी, डंडे और कुदाल से जमकर पीटा। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निरंजनपुर निवासी रामवृक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुबह करीब सात बजे वह अपनी सड़क किनारे रखी सीढ़ी के पास खड़ा था। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे और फावड़े से हमला, पांच गंभीर घायल जब उसने देखा कि विपक्षी उसकी सीढ़ी तोड़ रहे हैं, तो उसने इसका कारण पूछा। इसी बात से आक्रोशित होकर गांव के ही चंद्रभान, प्रमोद, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.