बांका, अप्रैल 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में पैन बांध में बन रहे सीढ़ी घाट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी जांच करने की मांग की है। वार्ड पार्षद तारा देवी ने बताया स्थानीय लोगों ने उनसे काम की गुणवत्ता में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत की। जब वह स्थल पर गईं तो देखा कि सीढ़ी घाट में घटिया एवं टूटी फूटी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। बालू की गुणवत्ता भी खराब है। उन्होंने काम रोकने का निर्देश देते हुए इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी को दी। लेकिन संवेदक ने जबरन दोबारा काम शुरू कर दिया। मालूम हो कि नगर पंचायत में चल रहे अधिकांश कार्यों में खराब गुणवत्ता की शिकायत आ रही है लेकिन इन सभी को मैनेज कर लिया जाता है। जिससे लोग मन मसोस कर रह जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.