सीढ़ी घाट के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
बांका, मई 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता पर किसी का ध्यान नहीं रहने से संवेदक अपनी मनमानी कर रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर पांच बनियाचक में सीढ़ी घाट के निर्माण में घटिया एवं लाल ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि सरकार ने लाल ईंट के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद सीढ़ी घाट में खुलेआम लाल ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। आश्चर्य यह है कि घटिया ईंट का प्रयोग किए जाने के बावजूद इन कार्यों की एमबी कर दी जाती है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने बताया कि सीढ़ियों का निर्माण तल से करीब तीन फीट ऊपर रखा गया है। ऐसे में छठ पर्व में व्रतियों को काफी परेशानी होगी। इसके अलावा घाट उपर रहने से यह बच्चों के लिए भी खतरनाक साबित होगा। स्थानीय लोगों ने इस मामले में डीएम से निष्पक्ष जांच कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.