संभल, अप्रैल 25 -- कोतवाली इलाके के मोहल्ला चमन सराय में शनिवार सुबह को छत पर जा रही महिला का अचानक जीने की सीढ़ियों पर पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला कौशल जहां उम्र 40 वर्ष पत्नी वसीम को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के तीन बच्चे उबैद,हबीबा, जैद का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.