रामपुर, दिसम्बर 1 -- तीन माह पहले सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हुए युवक की तीन माह बाद उपचाराधीन हालत में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। मित्तरपुर गांव निवासी सतीश कश्यप (35) करीब तीन माह पहले सीढ़ियों से लुढ़क कर जख्मी हो गए थे। उनके सिर में गहरी चोटें आई थीं। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका लंबा इलाज चला। इसके बाद हालत कुछ बेहतर होने पर परिजन घर ले आए। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह अचानक सतीश की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। आनन-फानन परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.