रुडकी, मई 8 -- भगवानपुर। किराए के मकान में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हरदोई के थाना कमलपुर क्षेत्र के गांव बराही निवासी 40 वर्षीय मिट्ठू लाल किराए के मकान में रहकर फैक्ट्री में काम करता था। बताया गया कि गुरुवार की देररात वह घर की सीढ़ियों से उतरते समय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर 108 सेवा से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- रुड़की के भगवानपुर में सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत यह भी पढ़ें- पुल निर्माण के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.